Top News
Next Story
NewsPoint

Solar Eclipse 2024, सूर्य ग्रहण का भारत पर कितना होगा असर, जानें

Send Push

Jagruk Youth News,  30 September 2024, Solar Eclipse 2024 Updates News : 2 अक्टूबर को दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य चंद्रमा से छोटा दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य के केंद्र में अंधेरा होगा और चारों ओर प्रकाश का लालिमा होगा, जिससे यह सुनहरे चमकीले छल्ले जैसा नजर आएगा। सूर्य को इस रूप में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। यह खगोलीय घटना अंतरिक्ष की दुनिया में घटने वाली खूबसूरत घटनाओं में से एक मानी जाती है।

सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चांद, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। यह कुछ सेंकेंड, मिनटों, घंटों का हो सकता है और ग्रहों-नक्षत्रों, राशियों पर इसका असर पड़ता है। ग्रहण लगने के दौरान पूरी दुनिया में लोग तरह-तरह के नियमों का पालन करते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आइए सूर्यग्रहण के बारे में सब कुछ जानते हैं…


Solar Eclipse 2024 Updates News : कब लगेगा और किस समय दिखाई देगा?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे तक लगेगा। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण करीब सवा 9 बजे शुरू होगा और रात सवा 3 बजे तक लगेगा। वहीं सूर्य ग्रहण को सीधी आंखों से देखना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल चश्मे, साधारण पिनहोल प्रोजेक्टर का या अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।


Solar Eclipse 2024 Updates News : क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?


2 अक्टूबर का लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जिस समय यह लगेगा, उस समय भारत में रात होगी और रात में सूर्य ग्रहण देखना संभव नहीं होगा। सूर्य ग्रहण अमेरिका के हवाई शहर में, चिली के कुछ शहरों में, अर्जेंटीना, दक्षिण अमेरिका में आंशिक रूप में देखा जा सकेगा। प्रशांत महासागर, साउथ-वेस्ट अटलांटिक महासागर के आसपास रिंग ऑफ फायर रूप में नजर आएगा, लेकिन भारत में रहने वाले भारतीय इसे नहीं देख पाएंगे।

Written By Babita Devi

यह भी पढ़ें-  मात्र इतने घंटे में श्वेता कमाती है 4.4 लाख, काम जानकर रह जायेंगे आप हैरान PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने कर दिया 18 वीं किस्त का एलान Special Trains for Diwali : दिवाली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने, चेक करें शेड्यूल Shani Gochar: नवरात्रि में 7 राशियां होंगी मालामाल, 27 दिसंबर तक मौज ही मौज Samsung Galaxy M55s 5G सस्ते में लॉन्च किया 50MP सेल्फी कैमरे वाला धांसू फोन
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now